फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल होंगे मालवीय भवन के अभिलेख, 1920 से 1946 तक बीएचयू के इसी भवन में ठहरे थे महामना

Fri, 25 Dec 2020 02:35 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अस्सी घाट पर आयोजित कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के जीवन प्रसंगों से जुड़े प्राचीन अभिलेखों को संरक्षित करने की तैयारी चल रही है। मालवीय भवन में महामना के यहां निवास करने, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित अन्य महापुरुषों मुलाकात और बीएचयू की स्थापना सहित अन्य आयोजनों के चित्र भी रखे हैं। पुराने चित्रों के साथ ही इसकी दूसरी प्रति भी नए सिरे से बनवाई जाएगी।

विज्ञापन


कुलपति आवास के बगल में बने मालवीय भवन में सन 1920 से 1946 तक महामना ने निवास किया था। यहां बनी एक वीथिका में मालवीय जी के यहां रहने के दौरान नित्य साधना करने, लोगों से मिलने जुलने, सभागार में बातचीत आदि की स्मृतियों से जुड़े ऐतिहासिक चित्र भी हैं।

इसके अलावा महामना के बीएचयू में कुलपति बनने से लेकर अन्य कुलपतियों की तस्वीर भी मालवीय भवन में सहेज कर रखी गई है। इन चित्रों को 1960 में यहां रखवाया गया था, अब जबकि 60 साल का समय हो गया ऐसे में इन ऐतिहासिक महत्व वाले चित्रों के डिजिटाइजेशन की योजना है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पहले से यहां जो चित्र हैं वो तो रहेंगे ही, इसकी दूसरी प्रति भी तैयार कराई जा रही है। कुलपति के निर्देशन में इसका काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। डिजिटाइजेशन के बाद नवीन वीथिका में इन चित्रों को भी रखवाया जाएगा।
प्रो. उपेंद्र पांडेय, मानद निदेशक, मालवीय भवन


फूलों से सजा भवन, आज मनेगी मालवीय दीपावली
राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से मालवीय दीपावली मनाई जाएगी, जिसमें मालवीय भवन को दीपों से सजाया जाएगा। महामना की जयंती पर भले ही हर साल की तरह इस साल पुष्प प्रदर्शनी न लग रही हो, लेकिन मालवीय भवन परिसर को फूलों से सजाया गया है। उद्यान विभाग की ओर से अलग-अलग वेरायटी के फूलों के गमलों से आकर्षक सजावट की गई है। उद्यान विभाग के प्रो. एके सिंह ने बताया कि आम लोगों के लिए प्रदर्शनी नहीं लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें