फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जेपी मेहता इंटर कॉलेज में मिला नर कंकाल, मचा हड़कंप

Wed, 10 Feb 2021 02:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कॉलेज में मिला नर कंकाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के वरुणा पार स्थित जेपी मेहता इंटर कॉलेज परिसर में झाड़ियों के बीच बुधवार की दोपहर नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. एनके सिंह की सूचना पर कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कोरोना काल में स्कूल में शेल्टर होम बनाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि कहीं उसी समय तो किसी की मौत तो नहीं हो गई थी या फिर किसी की हत्या करके शव तो फेंक नहीं दिया गया था। पुलिस फिलहाल पड़ताल में जुटी हुई है।

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। प्रभारी निरीक्षक कैंट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। जरूरत पड़ी तो विधि विज्ञान प्रयोगशाला में डीएनए जांच भी कराई जाएगी। फिलहाल फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें