फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर काशी में तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Sat, 14 Jan 2017 02:29 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में मकर संक्रांति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज काशी में करीब तीन लाख लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई। अस्सी से लेकर राजघाट तक श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पर्यटकों ने भी गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद ईश्वर को याद किया और दान दिया।
विज्ञापन


महास्नान को लेकर नगर निगम प्रशासन ने गंगा घाटों पर व्यापक तैयारियां की थीं। अस्सी से राजघाट तक घाटों की सफाई के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से घाट किनारे बैरिकेडिंग की गई थी। ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से स्नान, ध्यान और दान कर सकें। महास्नान के पर्व पर गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से लोग काशी आए हैं। शुक्रवार देर शाम से ही श्रद्धालु जुटने लगे। लक्सा से दशाश्वमेध घाट तक श्रद्धालु पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा भीड़ दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, शीतला घाट, तुलसी घाट, गंगामहल घाट, रीवा घाट, जानकी घाट, राणा महल घाट, गाय घाट, राज घाट, निषादराज घाट, सिंधिया घाट, चेतसिंह किला घाट पर रही।

नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग और आलोक विभाग की ओर से सड़क से लेकर घाट तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त की गई है। घाटों की सफाई का जिम्मा संभाल रही आईएलएफएस कंपनी को सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें