सूजाबाद से राजघाट पुल व नमो घाट की तरफ, भदऊं चुंगी से राजघाट पुल व भैसासुर घाट की तरफ, कज्जाकपुरा कूड़ाघर से गोलगड्डा व विशेश्वरगंज की तरफ, गोलगड्डा से विशेश्वरगंज व मैदागिन की तरफ, मैदागिन से बुलानाला होते हुए गोदौलिया तक, अस्सी से रविदास घाट की तरफ, होटल ब्राडवे तिराहा से अग्रवाल तिराहा तक, सोनारपुरा से गौदोलिया की तरफ, काशिका से पिपलानी तिराहा से मैदागिन चौराहे की तरफ और लहुराबीर चौराहे से बेनिया तिराहे की तरफ।
वाहन पार्किंग के लिए स्थान
सर्व सेवासंघ के खाली मैदान में, पानी की टंकी के नीचे रेलवे के खाली मैदान में पार्किंग - नमो घाट, भदऊं चुंगी के दाएं तरफ रेलवे का मैदान, बसंता कॉलेज कट के सामने व पानी की टंकी नीचे, मच्छोदरी पार्क, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने, टाउनहाल मैदागिन, क्वींस कॉलेज का मैदान लहुराबीर, बेनियाबाग पार्किंग, मजदा सिनेमा पार्किंग लक्सा, गोदौलिया पार्किंग, अस्सी घाट पार्किंग, जजेज गेस्ट हाउस के बगल में खाली मैदान में सामने घाट, डुमराव बाग कॉलोनी और संत कीनाराम आश्रम से लेकर रवींद्रपुरी रोड पर पार्किंग।