फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से जुड़ेंगे 250 से अधिक आबादी वाले मजरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ढाई सौ या इससे अधिक आबादी वाले मजरे नए साल में पक्की सड़क से जुड़ जाएंगे। इसके लिए सभी नौ विधायकों से प्रस्ताव मांगेे गए हैं। बस्तियों को पिच मार्ग से जोड़ने के लिए 90 करोड़ की लागत का अनुमान है। हर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अधिकतम 10 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।
विज्ञापन

छह तहसील, 21 विकास खंड और नौ विधानसभा वाले इस जिले में 1749 ग्राम पंचायत, तीन नगर पालिका और छह नगर पंचायतें हैं। जिले में करीब 60 लाख की आबादी है। अभी भी तमाम ऐसी बस्तियां हैं जो पक्की सड़क से नहीं जुड़ सकी हैं। ऐसी बस्तियां जहां 250 या इससे अधिक आबादी है, उसे पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। बस्तियों को पिच मार्ग से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से जिले के सभी विधायकों से प्रस्ताव मांगा गया है। विधायकों की तरफ से इसके लिए प्रस्ताव आने शुरू भी हो गए हैं। सब सही रहा तो नए साल में ऐसी कई बस्तियों को पक्की सड़क से जुड़ने की सौगात मिल जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अधिकतम 10 दस करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।
आबादी बढ़ने के साथ बन रही नई बस्तियां
आबादी बढ़ने के साथ ही गांव और शहर में भी नई बस्तियां बन रही हैं। गांवों में घनी आबादी से निकल कर दूर खेतों में रिहायशी छप्पर रख ले रहे हैं या फिर मकान बनवा ले रहे हैं। इससे हर साल ऐसी बस्तियों की संख्या बढ़ जाती हैं, जहां पक्की सड़कें नहीं होती है।
विज्ञापन

अभी तक पिच सड़क से न जुड़ने वाली बस्तियों में पक्की सड़क से जोड़ने के लिए जिले के सभी नौ विधायकों से प्रस्ताव लिए जा रहे हैं। प्रस्ताव आते ही इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा। बजट मिलते ही सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -राधाकृष्ण, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें