फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बड़ी घटना: विनायक प्लाजा के साड़ी शोरूम में लगी आग, कुछ देर पहले ही गुजरी थी प्रधानमंत्री की डमी फ्लीट

Thu, 03 Mar 2022 04:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के मलदहिया इलाके स्थित विनायक प्लाजा बिल्डिंग में  गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। ट्रेंड्स शोरूम के बगल में स्थित साड़ी के शोरूम आग लगी है। मौके पर अफरातफरी है। 
विज्ञापन
विनायक प्लाजा में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मलदहिया चौराहा स्थित विनायक प्लाजा के साड़ी शोरूम में बृहस्पतिवार की शाम वेल्डिंग के दौरान अचानक आग लग गई। दुकान के अंदर पंद्रह लोग फंस गए। लगभग आधे घंटे के बाद किसी तरह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल की चार गाड़ियों ने घंटेभर में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


अगलगी के दौरान कुछ देर के लिए मलदहिया-लहुराबीर मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी रोक दिया गया था। विनायक प्लाजा के बी-ब्लाक स्थित पहली मंजिल पर दिलीप जायसवाल का साड़ी शोरूम है। दुकान का शटर खराब होने पर वेल्डिंग कर्मी मरम्मत कर रहे थे। इसी बीच शाम लगभग चार बजे वेल्डिंग गैस से अचानक आग फैल गई और शटर गिर गया।

दुकान के अंदर ही महिला कर्मी सहित पंद्रह लोग फंस गए और ऊपरी मंजिल से आग की लपटें बाहर फैल गईं। चीख पुकार के बीच स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने शटर उठाने का प्रयास किया लेकिन शटर वजनी होने से पहली बार में उठा नहीं सका। सिगरा पुलिस और आसपास के लोगों ने किसी तरह शटर उठाया और फंसे लोगों को निकाला।
विज्ञापन



 

इसी बीच सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटीं। लगभग पांच बजे तक दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। शहर के सबसे व्यस्ततम मलदहिया चौराहे के पास बहुमंजिला इमारत विनायक प्लाजा में लगी आग से सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मलदहिया से लहुराबीर जाने वाले लेन पर कुछ देर के लिए वाहनों को रोक दिया गया।

शोरूम संचालक के अनुसार आर्थिक क्षति का आंकलन किया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी राम लखन चौहान के अनुसार आग की सूचना पर तुरंत गाड़ियां पहुंच गईं। राहत बचाव किया गया। यह जांच की जा रही है कि  काम के दौरान कहां चूक हुई। वहीं उपस्थित लोगों ने कहा कि लापरवाही से वेल्डिंग कराये जाने के चलते पंद्रह जिंदगियां पर आफत आ पड़ी थी।   

राहत बचाव में झुलसे पड़ोसी

आग लगने के दौरान ही तुरंत पड़ोस में रहने वाले आकाश पाल मौके पर पहुंच गए। शटर उठाकर लोगों को निकलवाने में आकाश का पैर झुलस गया, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई। 
विज्ञापन

कुछ देर पहले गुजरी थी पीएम की डमी फ्लीट

साड़ी शोरूम के सामने से आग लगने से कुछ देर पहले ही प्रधानमंत्री की डमी फ्लीट गुजरी थी। जैसे ही फ्लीट गुजरी, उसके बाद ही आग लग गई। सिगरा पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तत्काल राहत बचाव किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें