अदलहाट थाना अन्तर्गत ग्राम रैपुरिया स्थित गंगा किनारे सूरदास आश्रम पर आयोजित भंडारे मे प्रसाद ग्रहण कर नाव से घर जाते समय बीच गंगा मे नाव पलटने से तीन लड़कियां गंगा मे लापता हो गयी ।एक महिला व नाविक को बचा लिया गया ।मौके पर मिर्जापुर व वाराणसी पुलिस पहुंच गयी । नाव पर कुल पांच लोग सवार थे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरायनपुर के रैपुरिया स्थित गंगा घाट पर सूरदास आश्रम मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष आयोजित भण्डारा मे शामिल होने आयी दर्शनार्थियों की नाव गंगा उस पार जाते समय पीपा पुल के रस्से मे फस कर पलट गई। जिसमे प्रमिला यादव 18 वर्ष पुत्री नखड़ू यादव ,गुड़ीया यादव 15 वर्ष पुत्री बालकिशुन यादव,सच्चू यादव 10 वर्ष पुत्री बालकिशुन यादव तीनो ग्राम टिकरी थाना चितईपुर वाराणसी निवासी लापता हो गयी है तथा सुशीला यादव 50 पत्नी नखड़ू यादव व नाविक ग़ोलू साहनी पुत्र कल्लू साहनी को बचा लिया गया।