फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: नौकरानी के बेटे ने दोस्त के साथ छीनी थी वृद्धा की चेन, 24 घंटे में पुलिस ने किया अरेस्ट

Sat, 12 Oct 2024 01:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले की आदमपुर थाने की पुलिस ने वृद्धा की चेन छीनने वाले आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। वृद्धा का चेन उसकी नौकरानी के बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर छीनी थी। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज में वृद्धा विद्या देवी के घर में घुसकर उनकी सोने की चेन उनके घर काम करने वाली नौकरानी के बेटे और उसके दोस्त ने छीनी थी। यह खुलासा करते हुए आदमपुर थाने की पुलिस ने सोने की चेन बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पंचाइतिया कुआं निवासी आकाश और रवि के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को चेन छीनने की घटना की जानकारी पाकर वह घटनास्थल पर पहुंचे। वृद्धा विद्या देवी से उन्होंने पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। 

आकाश और रवि चिह्नित हुए तो पुलिस टीम गठित कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में आकाश ने बताया कि उसकी मां सुनीता देवी वृद्धा के घर काम करती है। बृहस्पतिवार को मां काम करने नहीं गई थी तो वह गया था। उसी दौरान उसका दोस्त रवि आ गया। 
विज्ञापन


रवि ने उससे कहा कि अगर हम लोग वृद्धा की चेन छीन लें तो बेचने पर अच्छा पैसा मिल जाएगा और हम लोग दशहरे का त्योहार अच्छे से मना लेंगे। रवि की बातों में आकाश आ गया। इसके बाद दोनों घर से बाहर निकले और फिर कुछ देर में वापस आए। दोनों पीछे से वृद्धा के गले पर झपट्टा मार कर चेन छीन कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें