फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, अखिलेश ने मशीन लगाकर कराई थी बंगले में खुदाई 

Sun, 17 Jun 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बंगले में तोड़फोड़ के मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार को कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी नौबत ही क्यों आई कि अखिलेश को सफाई देनी पड़ रही है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि चाबी देने के तीन दिन पहले मशीन लगाकर बंगले में खुदाई कराई गई थी। बनारस में सर्किट हाउस पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अखिलेश के मामले में राज्यपाल के पत्र पर सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच शुरू कर दी गई है। यह सामने आना ही चाहिए कि आखिर बंगले में ऐसा क्या था कि खुदाई की जरूरत आ पड़ी।
विज्ञापन


सपा-बसपा के गठबंधन के सवाल पर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जो लगातार जनता को छलते रहे हैं, उनके गठबंधन की कोई चुनौती नहीं है। मोदी सरकार ने चार साल में उज्जवला, जनधन और मुद्रा योजना के जरिए गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाया है। सब्सिडी सीधे गरीबों के खाते में भेजी जा रही है।

भाजपा ने गरीब जनता को वो सब कुछ देने की व्यवस्था बनाई है, जिनके लिए दूसरी पार्टियां अब तक केवल सपने दिखाती रहीं। शत्रुघ्न सिन्हा के सवाल पर कहा कि भाजपा में वे अप्रासंगिक व्यक्ति हैं। उनकी बातों का जवाब देने का कोई औचित्य नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें