फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने दलितों के साथ किया भोजन

Sun, 29 Apr 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के तहत शिवदशा गांव में हुआ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौली सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को दलित बस्ती में दलितों के साथ भोजन कर समरसता का संदेश दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के तहत रविवार को चंदौली सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने शिवदशा गांव की दलित बस्ती में दलितों के साथ भोजन कर समरसता का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को कुकुढ़ा गांव के राम जानकी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान से हुआ। यहां प्रदेश अध्यक्ष के साथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


दोपहर में शिवदशा गांव की दलित बस्ती में डॉ. भीमराव आंबेडकर चबूतरे पर दलितों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के लिए ऐसी योजनाओं का संचालन कर रही है जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिले।

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो धन पत्थर के स्मारकों के निर्माण में खर्च होता था, जिस धन से सैफई में नाच-गाने होते थे अब उस धन का उपयोग गरीबों के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा आंबेडकर के बताए मार्ग का अनुसरण करती है तो सपा, बसपा को एतराज होता है। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने  दलित बस्ती के किशोरी प्रसाद के यहां कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें