Varanasi News: वाराणसी जिले में मंगलवार को मांस, मछली की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर मांस आदि की बिक्री को भी प्रतिबंधित किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
महावीर जयंती पर मंगलवार को शहर की मांस, मछली की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शासन के इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
शासन ने तीर्थंकर महावीर जन्म कल्याणक (महावीर जयंती) के दिन धार्मिक भावनाओं के सम्मान और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रदेश की सभी पशुवधशालाओं में पशु वध पर रोक लगा दी है। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर मांस आदि की बिक्री को भी प्रतिबंधित किया गया है।
शासन के निर्देश पर नगर निगम ने शहर की मांस, मछली और मुर्गे की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है। नगर निगम सीमा के भीतर सभी पशुवधशालाएं भी प्रतिबंधित रहेंगी।