महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 26 कोर्स में प्रवेश के लिए दोबारा मौका दिया गया है। इसमें बैचलर ऑफ ड्रामा, बीए (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन जैसे कोर्स भी शामिल हैं। काउंसिलिंग के बाद भी इन कोर्स में सीटें खाली रह गईं हैं जिससे फिर से इन्हें भरने की कवायद शुरू हो गई है।
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय में संचालित अलग-अलग कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया और विशेष काउंसिंलिंग आयोजित किए जाने के बाद भी कई कोर्स में सीटें खाली हैं। ऐसे अभ्यर्थियों ने खाली सीट वाले संबंधित कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है।
कुलसचिव ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में उपलब्ध सीटों का समुचित उपयोग करने के लिए कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने पात्र और इच्छुक अभ्यर्थियों को एक और मौका देने का निर्देश दिया है। कुलसचिव ने कहा कि ऐसे अभ्यर्थी, जो किसी अन्य रिक्त सीट वाले कोर्स में प्रवेश लेना चाहता हो।
निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने पूर्व में भरे गए आवेदन पत्र और संबंधित कोर्स की सीटों पर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें 26 कोर्स में किसी दूसरे कोर्स से अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र ट्रांसफर करवाकर प्रवेश लेना है। वे संबंधित विभाग में 15-17 सितंबर तक निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रवेश की आगामी कार्रवाई पूरी करनी होगी।