फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव, विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया आदेश

Tue, 17 Aug 2021 06:10 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 18 अगस्त को होने वाली प्रवेश परीक्षा अब 26 अगस्त को होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 10 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12 से एक बजे और तीसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन से चार बजे तक होगी।
 
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 18 अगस्त को होने वाली प्रवेश परीक्षा अब 26 अगस्त को कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मंगलवार को नई तिथि की घोषणा के साथ ही इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से शेष पाठ्यक्रमों की परीक्षा 26 अगस्त को तीन पालियों में होगी। इसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 10 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12 से एक बजे और तीसरी पाली की प्रवेश परीक्षा अपराह्न तीन से चार बजे तक कराई जाएगी। 

कुलसचिव ने बताया कि 26 अगस्त को पहली पाली में एलएलएम, बीएएलएलबी, बीएलएलबी, एमपीएड,डिप्लोमा इन वोकल म्यूजिक, एमए/एमससी मैथ, भूगोल, एमए पॉलिटिकल साइंस, बॉटनी और पीजीडीसीए की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में एलएलबी और उसी दिन तीसरी पाली में बीपीएड, एमए समाजशास्त्र, एमएड और एमए जर्नलिज्म एंड मॉस क्यूनिकेशन की परीक्षाएं कराई जाएगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.mgkvp.ac.in/ से प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें