छात्रों ने इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक से की तो उन्होंने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इस दौरान छात्र भी समय कम होने का हवाला देते हुए हंगामा करने लगे। इस संदर्भ में कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। इसकी जांच की जा रही है कि गलत प्रश्नपत्र कैसे छप गया।
प्रश्नपत्र की गड़बड़ी को लेकर विमलेश यादव के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति से प्रश्नपत्र तैयार करने वाले पर कार्रवाई की मांग की। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा निरस्त करने की घोषणा के बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान शरद सोनकर, अभिषेक सोनकर, गौतम मिश्रा, रविंद्र पटेल, अंकित कु मार, शिवम तिवारी, शुभम पाल, शशि प्रकाश, चंदन, कलीमुददीन, आनंद पांडेय मौजूद रहे।