फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: ऑनलाइन सामूहिक योग शपथ में विद्यापीठ को चौथा स्थान, राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों को दिया था लक्ष्य

Fri, 21 Jun 2024 01:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ऑनलाइन सामूहिक योग शपथ में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन ने शपथ दिलाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया था। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के विश्वविद्यालयों में सामूहिक योग का शपथ दिलाने का राजभवन ने लक्ष्य निर्धारित किया था। अब उसकी रैंकिंग जारी की गई है। विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को यूपी में चौथा स्थान मिला है।

विज्ञापन


इसमें रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली को पहला, गोरखपुर विश्वविद्यालय को दूसरा और कानपुर विश्वविद्यालय तीसरे नंबर पर है। विश्वविद्यालयों में 12 से 18 जून तक ऑनलाइन सामूहिक योग का शपथ ग्रहण करवाकर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य राजभवन ने निर्धारित किया था।

इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों को निर्धारित लक्ष्य भी दिया गया था। स्थानीय स्तर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. एके त्यागी के निर्देशन में आयोजित ऑनलाइन सामूहिक योग शपथ कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजभवन ने अब विश्वविद्यालयवार रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें विद्यापीठ को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि राजभवन ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था उसका 87.23 प्रतिशत पूरा हुआ है। रैंकिंग में चौथा स्थान पाना उपलब्धि है। काशी विद्यापीठ में योग और नेचुरोपैथी में पीजी डिप्लोमा कोर्स में 55 सीटें है। जबकि तीन माह के सर्टिफिकेट कोर्स में भी 33 सीटें हैं। 

विश्वविद्यालय         लक्ष्य       प्राप्ति
रूहेलखंड विवि      146559   211805
गोरखपुर विवि        211510  193189
कानपुर विवि          318500  288134
काशी विद्यापीठ      220697  192536
लखनऊ विवि         279565   193189
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें