फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : लगातार 46:30 घंटे दर्शन देंगे बाबा विश्वनाथ, जान लें ये जरूरी सूचना; आएंगे 14 लाख भक्त

Sat, 22 Feb 2025 07:39 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में खास तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी भक्तों की सहूलियत और सुविधाओं में लगे हुए हैं। इस बार बाबा के सबसे बड़े त्योहार पर पूरी रात मंदिर का गर्भगृह खुला रहेगा।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahashivratri : महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ लगातार 46.30 घंटे तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। 26 फरवरी को अलसुबह 2.30 बजे मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद 28 फरवरी की रात एक बजे तक बाबा श्रद्धालुओं को झांकी दर्शन होंगे। यानी बाबा विश्वनाथ 26 से  28 फरवरी के बीच सिर्फ डेढ़ घंटे विश्राम करेंगे। 

विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर सप्तऋषि और शृंगार आरती नहीं होगी। इस बीच 26 फरवरी की रात आठ घंटे तक मंदिर परिसर में ही बाबा के विवाहोत्सव की रस्में निभाई जाएंगी। बाबा का शृंगार और पूजन होगा। 

महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में बाबा लगातार दो दिन तक श्रद्धालुओं को दर्शन देते रहेंगे। महाशिवरात्रि पर बाबा के शृंगार, पूजन और आरती में बदलाव किया गया है। पूरी रात मंदिर का गर्भगृह खुला रहेगा। 
विज्ञापन


मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि 26 फरवरी को अलसुबह में 2.30 बजे मंगला आरती होगी। मंगला आरती के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद लगातार बाबा श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। 

विज्ञापन

एक घंटे पहले निकलेगी अखाड़ों की पेशवाई
महाशिवरात्रि पर भीड़ को देखते हुए अखाड़ों की पेशवाई एक घंटे पहले निकलेगी। यानी सुबह छह की जगह पांच बजे ही पांच अखाड़े एक साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे। वह मंदिर में दो से तीन घंटे तक दर्शन करेंगे। दो और अखाड़े भी राजसी यात्रा के साथ मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। 

मंदिर में इनके लिए अलग से लाइन लगाकर दर्शन करेंगे। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने पुलिस अधिकारियों संग शुक्रवार को अखाड़ों से संपर्क कर पेशवाई की समय को लेकर चर्चा की। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरि ने बताया कि महाकुंभ से लौटने के बाद महाशिवरात्रि पर बाबा के दर्शन के लिए हनुमान घाट से सुबह छह बजे पेशवाई निकाली जाती है। मगर, प्रशासन की अपील पर एक घंटे पहले पांच बजे से पेशवाई निकाली जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें