4- काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों से अपील है कि खाली पेट दर्शन के लिए लाइन में न लगें, क्योंकि महाशिवरात्रि पर्व पर दर्शनार्थियों की अधिक भीड़ होने के चलते दर्शन में ज्यादा समय लगने की सम्भावना है। ऐसे में खाली पेट रहने से स्वास्थ्य बिगड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें; Mahashivratri 2025: टेथर्ड ड्रोन से मेला क्षेत्र और गंगा की निगरानी, 1789 अतिरिक्त पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात
5- महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में मोबाइल लॉकर इत्यादि की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी तथा एकल दिशा मूवमेंट प्लान के कारण किसी दुकान इत्यादि में रखे सामान को लेने के लिए असुविधा होगी। ऐसे में श्रद्धालु मंदिर में प्रतिबंधित सामान जैसे मोबाइल, पर्स, स्मार्ट वॉच, चाभी, इयरफोन, इलेक्ट्रानिक्स व धातु आदि सामान अपने घर या होटल में ही छोड़कर आएं।
इसे भी पढ़ें; Mahashivratri 2025: पांच घाटों से सात अखाड़ों की निकलेगी पेशवाई, नागा साधु नाव और बग्घी पर होंगे सवार
6- समूह में आने वाले दर्शनार्थी अपने वापस पहुंचने का स्थल घर या होटल ही तय करके आएं। कतार या मंदिर में अलग हो जाने पर एक-दूसरे की प्रतीक्षा में अनावश्यक न रूकें।
7- किसी प्रकार की स्थिति में भागने या दौड़ने का प्रयास न करें। सामान्य तरीके से ही आगे बढ़े। कोई स्वास्थ्य समस्या होने पर निकटतम पुलिस कर्मी, मंदिर कार्मिक या स्वयंसेवी को तत्काल सूचित करें।
इसे भी पढ़ें;
महाशिवरात्रि 2025: विश्वनाथ धाम में सुबह छह से नौ बजे तक अखाड़ों के आचार्य, नागा साधु करेंगे दर्शन