फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2025: काशी विश्वनाथ मंदिर में जब तक नागा साधु करेंगे बाबा के दर्शन, रुकी रहेगी आम लाइन

Wed, 19 Feb 2025 12:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में नागा साधुओं के लिए आम भक्तों की लाइन कुछ देर के लिए रोकी जा सकती है। ऐसे में मंदिर के सीईओ ने अपील की है कि बुजुर्ग और दिव्यांग घर से बाबा के लाइव दर्शन करें। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार महाशिवरात्रि पर जब तक नागा साधु बाबा के दर्शन करेंगे तब तक श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ेगा। सुबह के समय श्रद्धालुओं की लाइन को कुछ देर तक रोककर नागा साधुओं को बाबा के दर्शन कराए जाएंगे। 

विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर सात अखाड़ों की दो अलग-अलग पेशवाई निकलेगी। अखाड़ों में शामिल करीब दो हजार नागा साधु श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। मंदिर के सीईओ ने विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में अखाड़ों के नागा साधु दर्शन करने आएंगे। इसलिए कुछ घंटों के लिए आम लोगों के लिए दर्शन-पूजन बाधित रहेगा। ऐसे में जब तक नागा साधु दर्शन-पूजन नहीं कर लेते, तब तक आम भक्तों की लाइन रुकी रहेगी। 

जूना अखाड़े की पेशवाई हनुमान घाट से, आवाहन की दशाश्वमेध घाट से और अग्नि अखाड़े की पेशवाई राजघाट से निकलेगी। ये तीनों अखाड़े गोदौलिया पर मिलेंगे। वहीं से बाबा दरबार में हाजिरी लगाएंगे। इसमें ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, सुमेरू पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद सरस्वती सहित अखाड़ों के तमाम महामंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत और सभापति शामिल होंगे।
विज्ञापन




वहीं, महानिर्वाणी के साथ अटल अखाड़ा शिवाला से पेशवाई निकाली जाएगी। महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद महाराज की अगुवाई में पेशवाई निकलेगी। वहीं, शिवाला से ही निरंजनी अखाड़े के साथ आनंद अखाड़ा पेशवाई में शामिल होगा। 

विज्ञापन

बुजुर्ग-दिव्यांग घर से करें लाइव दर्शन

सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने कहा कि श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि महाशिवरात्रि के लिए मंदिर प्रशासन जो भी एडवाइजरी जारी करेगा, उसी के अनुसार दर्शन-पूजन का कार्यक्रम बनाएं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर बाबा की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। दिव्यांगों और बुजुर्गों से अनुरोध है कि वो लंबे समय तक कतार में खड़े नहीं हो सकते। ऐसे में वे घर से ही बाबा विश्वनाथ के लाइव दर्शन करें।
 
मोबाइल, पर्स और बेल्ट लेकर बैरिकेडिंग में न आएं
सीईओ ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन की लाइन और बैरिकेडिंग व्यवस्था नहीं बदलेगी। एंड टू एंड बैरिकेडिंग लगी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें