फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर में सुबह पांच बजे से कर सकेंगे झांकी दर्शन

Mon, 08 Mar 2021 08:36 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर इस बार वाराणसी जनपद के बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु सुबह पांच बजे से झांकी दर्शन कर सकेंगे। मंदिर परिसर स्थित मानित व्यवस्थापक कक्ष में आयोजित बैठक में कोविड प्रोटोकॉल के तहत रात नौ बजे तक झांकी दर्शन कराने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के बाद मंदिर प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हर साल महाशिवरात्रि पर मुख्य विश्वनाथ मंदिर के साथ ही कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। बीएचयू परिसर में भी शिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक में मानित व्यवस्थापक डॉ. सुनील कात्यायन, चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी ने श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इसमें 11 मार्च को सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक झांकी दर्शन कराने का फैसला हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें