फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती पर बोले राज्य मंत्री- समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बना मंत्री

Thu, 30 Jan 2020 06:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राज्यमंत्री अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के सारनाथ में महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती मनाई गई। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री अनिल राजभर पहुंचे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे समाज के इतिहास को कुछ दलाल इतिहासकारों ने दबा दिया। अपने राजभर समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षा का जो अभाव है, उसे दूर कर समाज को मुख्यधारा से जोड़ना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर के इतिहास को वामपंथी इतिहासकारों ने दबा दिया। जिससे हमारे समाज के लोग मुख्यधारा से कट गए और खानाबदोश की जिंदगी बिताने पर मजबूर हो गए।

राजभर समाज में महाराजा सुहेलदेव राजभर का खून है, वह हमारा राजा जिसने सैयद सालार गाजी के 5 लाख सैनिकों को नेस्तनाबूद कर दिया था। लेकिन पिछली सरकारों ने इस देशद्रोही के मकबरे को सुंदरीकरण कर दिया और महाराजा सुहेलदेव को भूल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं अपने समाज की लड़ाई लड़ रहा हूं। इसीलिए मैं मंत्री बना हूं। राजभर समाज इतिहास को जाने और राजनीति अपने घर के हर वर्ग के लोगों को सिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें