फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों के प्रतिबंध के खिलाफ उठी अवाज, महंत बालक दास ने सीएम को पत्र लिख एक दिन को रोक हटाने की मांग की

Wed, 11 Nov 2020 08:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महंत बालक दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास ने पटाखों पर प्रतिबंध को एक दिन के लिए हटाने की मांग की है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दीपावली के दिन आतिशबाजी करने की अनुमति मांगी है। कहा है कि सभी को केवल दीपावली पर ही प्रदूषण की याद आती है। इसके पहले कोई इस बारे में नहीं सोचता है।

विज्ञापन


महंत बालक दास ने कहा कि केवल दीपावली पर पटाखों से प्रदूषण फैलता है। क्रिसमस और नए साल के जश्न पर जब पूरी दुनिया में आतिशबाजी होती है तो प्रदूषण नहीं होता है। बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं और केमिकल पर्यावरण को दूषित कर रहा है।

दीपावली हमारे भगवान श्रीराम से जुड़ा पर्व है। इसको खत्म न किया जाए। इससे जुड़े कारोबारी जो पटाखे मंगा चुके हैं उनके बारे में भी सरकार को सोचना चाहिए। पटाखों पर प्रतिबंध लगाना हिंदू संस्कृति पर कुठाराघात है।
विज्ञापन


एक दिन की आतिशबाजी से प्रदूषण नहीं फैलता है। सरकार भव्य राम मंदिर का निर्माण करा रही है। वहीं सरकार भगवान राम से जुड़े पर्व दीपावली में पटाखों पर प्रतिबंध लगा रही है। प्रदेश सरकार से मांग है कि एक दिन के लिए प्रतिबंध हटा दिया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें