फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में हो रही भारी बारिश से ट्रेनों का संचालन प्रभावित, वाराणसी से चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस निरस्त

Thu, 06 Aug 2020 10:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंबई में भारी बारिश के चलते जहां जनजीवन रुक सा गया है, वहीं रेलवे भी देश की आर्थिक राजधानी जाने वाली ट्रेनों के आवागमन को लेकर एहतियात बरता रहा है।  कई ट्रेनों के मार्ग बदले जा रहे हैं तो कई ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी के तहत शुक्रवार को वाराणसी कैंट स्टेशन से चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस का संचालन रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन सुबह सवा ग्यारह बजे कैंट स्टेशन से खुलती है। 

कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक आनंंद मोहन ने बताया कि भारी बारिश के चलते गुरुवार को मुंबई सीएसटी से वाराणसी को चलने वाली ट्रेन निरस्त रही। इस वजह से शुक्रवार की सुबह वाराणसी से जाने वाली ट्रेन भी निरस्त रहेगी। अन्य ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें