फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी नहीं बनारस स्टेशन से चलेगी महानगरी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस का संचालन अब वाराणसी जंक्शन की जगह बनारस रेलवे स्टेशन से होगा। रेलवे प्रशासन ने 22177/22178 महानगरी एक्सप्रेस के टर्मिनल स्टेशन में संशोधन किया है।
विज्ञापन

अब यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन के बजाय बनारस स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू और समाप्त करेगी। मुंबई से यह बदलाव 20 मार्च से लागू होगा। इसी तरह बनारस स्टेशन से इसका संचालन 21 मार्च से प्रारंभ होगा। बनारस रेलवे स्टेशन से इसकी रवानगी सुबह 9:45 बजे होगी और आगमन सुबह 3:45 बजे होगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज छिवकी एवं अन्य ठहराव वाले रेलवे स्टेशनों में इसके आगमन-प्रस्थान का समय नहीं बदला गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें