फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सप्तमी पर साकार होगा महामना का सपना: काशी में गंगा के तट पर 10 हजार युवा करेंगे सूर्य को अर्घ्यदान, तैयारी जारी

Fri, 06 May 2022 12:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गंगा सप्तमी पर पर वाराणसी में 10 हजार युवा गंगा के तट पर सूर्य को अर्घ्यदान करेंगे। आठ मई को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजन होगा।
विज्ञापन
भगवान सूर्य की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का स्वप्न गंगा सप्तमी पर साकार होगा। गंगा के तट पर 10 हजार युवा एक साथ सूर्य को अर्घ्यदान अर्पित करेंगे। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आठ मई को गंगा सप्तमी पर सामूहिक सूर्य अर्घ्यदान का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह जानकारी हरिद्वार से आए गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के प्रतिनिधि आशीष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पराड़कर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य को गायत्री मंत्र की दीक्षा देने वाले पं. मदन मोहन मालवीय की इच्छा थी कि 10  हजार युवा एक साथ काशी के घाट पर सामूहिक सूर्य अर्घ्यदान करें।

सूर्य अर्घ्यदान की पूर्व संध्या पर  दीप महायज्ञ

सामूहिक सूर्य अर्घ्यदान के लिए युवा प्रकोष्ठ एवं गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामूहिक सूर्य अर्घ्यदान की पूर्व संध्या पर सात मई को विराट जन जागरण दीप महायज्ञ का आयोजन राजघाट से अस्सी घाट तक शाम को सात बजे होगा। इस दौरान 24 हजार दीप जलाए जाएंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के डॉ. चिन्मय पंड्या एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य होंगे।
कार्यक्रम संयोजक एवं जिला समन्वयक पं. गंगाधर उपाध्याय ने आयोजन में बनारस के कई सामाजिक संगठन भी सहयोग कर रहे हैं।

केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के अध्यक्ष वागीश दत्त मिश्र ने बताया कि गायत्री परिवार की पहल को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। समाजोत्कर्ष समिति के आलोक पारीख ने कहा कि काशी की धरती पर दस हजार युवाओं द्वारा सामूहिक सूर्य अर्घ्यदान का विश्वस्तरीय कार्यक्रम पहली बार आयोजित हो रहा है। इस दौरान प्रसेन सिंह, सुरेश चंद्र यादव, आदित्य पांडेय, कैलाश पति मौर्य एवं रमन कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें