फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: सांसद अफजाल के बिगड़े बोल, कहा- लगता है स्वर्ग फुल हो जाएगा, नर्क में कोई बचेगा ही नहीं

Thu, 13 Feb 2025 05:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ को लेकर गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी ने तीखे बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि लगता है स्वर्ग फुल हो जाएगा, नर्क में कोई बचेगा ही नहीं। 
विज्ञापन
अफजाल अंसारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके तीखे बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि मान्यता है कि संगम तट पर नहाकर व्यक्ति का पाप धुल जाएगा। बैकुंठ में जाने का रास्ता खुल जाएगा और भीड़ देखने से ऐसा लग रहा है कि अब नर्क में कोई नहीं बचेगा और स्वर्ग में हाउसफुल हो जाएगा।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
यह वीडियो शादियाबाद में एक दिन पहले संत रविदास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। वायरल हो रहे वीडियो में सांसद ने कहा कि ट्रेनों का हालत यह है कि लोग शीशा तोड़ रहे हैं और अंदर औरतें कांप रही हैं। बच्चों को गोद में छुपाकर रो रही हैं, बिलख रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के चलते रेलवे स्टेशन पर हो रहा हंगामा

कहा कि शीशा तोड़ने वाले और रेलवे स्टेशन पर हंगामा करने वाले लोग हमारे और आपके घर के बच्चे हैं। टीटीई अपना काला कोट उतार कर झोले में रख दिए हैं कि कहीं भीड़ पिटाई न कर दें। मैंने अपनी आंख से देखा है। ट्रेनों में जो तोड़फोड़ करने वाले हैं, उनकी उम्र 15 से 20 साल की है। इतनी भीड़ हो गई कि इन लोगों ने इतना अनुमान नहीं लग पाया था। भगदड़ में न जाने कितने लोगों की मौत हो गई, लेकिन सही गिनती आज तक पता नहीं चल पाई। लौट के जो लोग आ रहे हैं वह मौत का मंजर का बखान कर रहे हैं।
 
देश पर 200 लाख करोड़ का कर्जः अफजाल
सांसद ने कहा कि जब अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनते हैं, तो हम उत्सव मनाने लगते हैं। कीर्तन गाने लगते हैं, लेकिन हमारे ही नागरिकों को अमेरिका से बेड़ियों और हथकड़ियों में जकड़ कर भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि देश पर कर्ज का बोझ 200 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक हो चुका है। हकीकत यह है कि देश के पास कर्ज का ब्याज लेने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि हम गर्व से कहते हैं कि भारत विश्वगुरु बन चुका है, हमने दुनिया में अपना डंका बजा दिया है लेकिन क्या हम यह भी बताते हैं कि हमारे देश के बंदरगाहों की वैश्विक रैंकिंग गिरकर 85वें स्थान पर आ गई है? यही नहीं, हमारी मुद्रा की कीमत डॉलर के मुकाबले गिरकर 88 रुपये पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें