गोरखपुर रूट से बनारस, कैंट और सिटी होते हुए प्रयागराज के बीच पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें महाकुंभ के लिए शुरू हुईं। 05112 प्रयागराज रामबाग-मऊ मेला स्पेशल ट्रेन प्रयागराज रामबाग से रात 8.30 बजे खुलेगी और मऊ दूसरे दिन 1.15 बजे पहुंचेगी। 19 से 24 जनवरी तक 05109 मऊ-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल मऊ से सुबह 5.30 बजे खुलेगी और प्रयागराज रामबाग 10.50 बजे पहुंचेगी।
19 से 23 जनवरी तक 05133 प्रयागराज रामबाग-बलिया मेला स्पेशल ट्रेन प्रयागराज रामबाग से सुबह 8.30 बजे छूटेगी और बलिया शाम 4 बजे पहुंचेगी। 19 से 23 जनवरी तक 05133 बलिया-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल ट्रेन बलिया से शाम 4.45 बजे खुलेगी और प्रयागराज रामबाग रात 11.55 बजे पहुंचेगी। 19 से 23 जनवरी 05194 प्रयागराज रामबाग-भटनी मेला स्पेशल प्रयागराज रामबाग से शाम 4.45 बजे खुलेगी और दूसरे दिन भटनी रात 12.20 बजे पहुंचेगी।
20 से 24 जनवरी तक 05193 भटनी-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल ट्रेन भटनी से सुबह 5.30 बजे खुलेगी और प्रयागराज रामबाग दोपहर 1 बजे पहुंचेगी। 05104 गोरखपुर-झूंसी मेला स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से रात 8.30 बजे जाएगी। 19 जनवरी को 05103 झूंसी-गोरखपुर मेला स्पेशल, झूंसी से सुबह 7.45 बजे जाएगी।