फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जला मासूम: अचानक मड़ई में लगी आग, धमाके के साथ फटा सिलिंडर; ननिहाल आए मासूम की हुई मौत

Sun, 19 Jan 2025 03:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के खैरा पुरवा गांव में एक मड़ई में आग लग गई। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के खैरा पुरवा में एक ग्रामीण के रिहायशी मड़ई में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आग लगने की घटना को लेकर परिवार के लोग कुछ समझ पाते, कि मड़ई में रखा गैस सिलिंडर फट गया। हादसे में एक साल के मासूम की मौत हो गई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिलिंडर फटने से मड़ई का मलबा 100 मीटर दूर तक जा गिरा।

विज्ञापन


ये है मामला
जानकारी के अनुसार, दुबारी ग्राम पंचायत के खैरा पुरवा निवासी रामबढ़ई चौहान के घर पर रोज की तरह सुबह महिलाएं खाना बना रही थीं। इस बीच मड़ई के अंदर आग लग गई। आग बुझाने का लोग प्रयास करते इससे पहले ही वहां रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बूझ गया इकलौता चिराग

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
आग पूरी मड़ई को अपने जद में ले लिया। इस बीच रामबड़ई की बेटी रविता पत्नी रामप्रकाश चौहान निवासी छतहरा का एक इकलौता पुत्र रोहित आग की चपेट में आ गया। घटना के समय वह सो रहा था। आग से वह गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि आग में फंसी  रविता को स्थानीय लोगों ने आग से बाहर निकाला। 

घटना के समय रामबड़ई और उसकी पत्नी काम के सिलसिले में बाहर गए थे। वहीं आग लगने की घटना में पांच बकरी के साथ गृहस्थी का करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उधर, इस घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम मधुबन अखिलेश यादव, मधुबन थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें