फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में कैलाश खेर, अनुराधा पौडवाल, हेमा मालिनी के साथ जुटेंगे काशी के कलाकार; जानें खास

Sun, 24 Nov 2024 09:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mahakumbh 2025 : इस बार का महाकुंभ हर बार की तरह खास होने वाला है। दिग्गज कलाकारों का जुटान होगा जिसमें काशी के नामचीन कलाकार भी शामिल होंगे। प्रयागराज में संगम तट से लेकर शंहर के 20 स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन
महाकुंभ का आयोजन 12 साल बाद होता है जहां पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ का इंतजार पूरे भारत को है। इसमें सभी की आस्था और भक्ति का अनूठा समागम देखने को मिलेगा। इस महाकुंभ में काशी के कलाकार भी हाजिरी लगाएंगे। श्रद्धालुओं को संगीत की हर विधा की रसधार में डुबोएंगे। संगम तट से लेकर शंहर के 20 स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 

विज्ञापन


प्रदेशभर के सभी कलाकारों की सूची तैयार हो रही है। इसमें काशी के भी दर्जनों कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कैलाश खेर, अनुराधा पौडवाल, हेमा मालिनी, मालिनी अवस्थी जैसे कलाकार भी अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करेंगे। महाकुंभ की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 

देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आएंगे। साधु-संत, देवों की पूजा और साधना करेंगे। चार बड़े पंडालों के साथ शहर में 20 स्थानों पर संगीत के मंच भी बन रहे हैं। इनमें कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। प्रदेश का संस्कृति विभाग कलाकारों की सूची तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन


संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य ज्ञानेशचंद्र पांडेय ने बताया कि प्रदेशभर से कलाकारों के प्रस्तावित नाम भेजे हैं। इसमें बनारस के शास्त्रीय, उपशास्त्रीय, लोककला के कई कलाकार भी शामिल हैं। संस्कृति विभाग ही कलाकारों के नामों पर मुहर लगाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें