फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2024: महाकुंभ से पहले गंगा घाटों और मंदिर मार्गों की होगी मरम्मत, नगर निगम ने बनाया खास प्लान

Fri, 06 Dec 2024 11:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mahakumbh 2024 : महाकुंभ को देखते हुए काशी के घाटों व मंदिरों को चमकाने का प्लान है। इसी क्रम में नगर निगम ने मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की कार्ययोजना बनाई है। 
विज्ञापन
वाराणसी का घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ की तैयारियों को ध्यान में रखकर नगर निगम ने घाटों और मंदिर मार्ग को दुरुस्त कराने की कार्ययोजना बनाई है। घाटों के टूटे फूटे पत्थरों की मरम्मत होगी। घाटों और मंदिर मार्ग में साफ-सफाई के लिए 24 घंटे सफाई कर्मी रखे जाएंगे। स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराया जाएगा।

विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्या ने कहा कि घाटों पर एकरुपता के लिए रंगरोगन के अलावा अन्य कार्य भी होंगे। छतरी बेहतर करने के लिए पंडा समाज से कहा जाएगा। मंदिर मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराया जाएगा। 

महाकुंभ से काशी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मंदिर मार्ग पर लटके तारों को दुरुस्त कराया जाएगा। सड़कों के आर-पार लगे बैनर और पोस्टर हटवाएं जाएंगे। नौका संचालन वालों को भी ओवरलोडिंग के प्रति जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन


सफाई वाले ड्रेस में तैनात रहेंगे। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। प्रमुख स्थानों पर वाटर टैंकर की व्यवस्था कराई जाएगी। जगह जगह व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें