फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तेजस राजधानी एक्सप्रेस में लावारिश हाल में मिला बैग, विधायक के गनर ने खोला तो नोटों की मिली गड्डियां

Fri, 06 Dec 2024 10:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में एक लावारिस हाल में झोला मिला। जिस पर विधायक की नजर पड़ी तो उन्होंने गनर से झोला खोलने को कहा। खोलकर देखा तो उसमें 1.20 लाख रुपये के नए नोटों की गड्डियां भरी थीं। 
विज्ञापन
बरामद हुए रुपये - फोटो : जीआरपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना से नई दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में बृहस्पतिवार की रात लावारिस हाल में झोले में रखे नए नोटों की गड्डियां मिली। ट्रेन में सफर कर रहे मधेपुरा के विधायक की सूचना पर पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने नोटों को बरामद किया। बरामद नोट की गिनती करने पर कुल 1.20 लाख रुपये मिले। जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


विधायक की नजर पड़ी तो गनर ने झोला खोलकर देखा
राजेन्द्र नगर पटना टर्मिनल से नई दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस शाम सात बजे चली। ट्रेन के ए-2 कोच में मधेपुरा विधान सभा के आरजेडी विधायक चंद्रशेखर अपने गनर सिकंदर के साथ सवार हुए। ट्रेन खुलने के कुछ देर बाद उनकी नजर सामने की सीट पर पड़ी तो उस पर झोला रखा हुआ था। लावारिश हाल में झोला देख कर अनहोनी की आशंका से गनर को झोला खोलकर देखने को कहा। 

नए नोटों की गड्डियां देख विधायक ने जीआरपी को दी जानकारी
जब झोला खोलकर देखा तो उसमें सौ, पचास, बीस और दस रुपये के नए नोटों की गड्डियां थी। विधायक ने इमानदारी की मिसाल पेश करते हुए इसकी सूचना पीडीडीयू जीआरपी को दी। सूचना पाकर जीआरपी ट्रेन के आने का इंतजार करने लगी। ट्रेन रात 10.05 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। 
विज्ञापन


नोटों की गड्डियां बरामद कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
जीआरपी ने सीट पर पहुंच कर रुपये बरामद कर लिए। रुपये किसके थे, इसका पता नहीं चला। इस संबंध में जीआरपी निरीक्षक पीडीडीयू सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में लावारिस हाल में रुपये मिलने की सूचना पर टीम पहुंची और रुपये बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें