उज्जैन से काशी के बीच चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस के किराये की लिस्ट आ गई है। वाराणसी से इंदौर के बीच ट्रेन का किराया 1951 रुपये होगा।
बनारस से इलाहाबाद तक 737 रुपये, लखनऊ(679 रु), कानपुर(980रु), बीना(1463रु), संत हिरदारामनगर(1599 रु), उज्जैन(1803 रु) और इंदौर तक 1951 रुपये होगा।
महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन के कोच भी उत्तर रेलवे के व्यासनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। सुरक्षा और सुविधाओं से लैस कोच में यात्रियों को उनके मंजिल की जनकारी अनाउसमेंट और एलईडी स्क्रीन के जरिए दी जाएगी। इसके लिए हर कोच में दो स्पीकर और एलईडी लगाए गए हैं।