फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: आज रात 12 बजे से कल तक कज्जाकपुरा-पंचक्रोशी ओवरब्रिज पर यातायात बंद, शहर के अंदर डायवर्जन

Sat, 14 Feb 2026 01:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Maha Shivratri 2026: वाराणसी में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। आज रात से कल तक लागू रहेगा। रात 12 बजे से कल तक कज्जाकपुरा-पंचक्रोशी ओवरब्रिज पर यातायात बंद रहेगा।
विज्ञापन
Varanasi route diversion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि और पंचक्रोशी परिक्रमा को देख यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग का स्थान चिह्नित किया है। शनिवार रात 12 बजे से रविवार को कार्यक्रम खत्म होने तक पंचक्रोशी चौराहे से कज्जाकपुरा ओवरब्रिज पर हर तरह के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वहीं, जलालीपुरा रेलवे क्रॉसिंग की तरफ से कज्जाकपुरा ओवरब्रिज पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उधर, मैदागिन से बुलानाला और गौदोलिया तक नो व्हीकल जोन रहेगा।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ समेत अन्य देवालय में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली भीड़ को लेकर शहर के अंदर रूट डायवर्जन किया गया है। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि पिपलानी कटरा, कबीर मठ तिराहा आवश्यकतानुसार पिपलानी कटरा से किसी भी प्रकार के वाहन मैदागिन की तरफ नहीं जाएंगे। 

विशेश्वरगंज तिराहा से मैदागिन भी जाने नहीं दिया जाएगा। इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट करेंगे। बेनियाबाग तिराहे से किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहन को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को बेनिया बाग पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। लक्सा तिराहा से रामापुरा की तरफ चार पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। 

विज्ञापन

इन वाहनों को गुरुबाग व औरंगाबाद की तरफ डायवर्ट कराया जाएगा। दो पहिया पीडीआर मॉल पार्किंग स्थल में पार्क कराए जाएंगे। रेवड़ी तालाब से किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहनों को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। सोनारपुरा तिराहा से चार पहिया वाहनों को रामापुरा नहीं जाने दिया जाएगा। 

अमर उजाला तिराहा व लहुराबीर चौराहा से मालवाहक व बड़े चार पहिया वाहनों को वाहनों को तिराहे से डायवर्ट कर दिया जाएगा। लहुराबीर चौराहे से किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहन को मैदागिन व बेनिया बाग की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। गोलगड्डा तिराहे से किसी भी प्रकार के चार पहिया को विशेश्वरगंज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें; Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर बाबा के दरबार में पहुंचना आसान नहीं, ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह

गुरुबाग तिराहे से किसी भी बाहरी जनपद के चार पहिया लक्सा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ब्रॉडवे तिराहे से किसी भी प्रकार या वाहनों को अग्रवाल तिराहा और सोनारपुरा, गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के अंदर पार्किंग व्यवस्था

एडीसीपी अंशुमान मिश्रा ने बताया कि एंग्लो-बंगाली इंटर कॉलेज के अंदर व बाउंड्री के बगल में, खोजवा रोड (चार पहिया 100), द्वारिकाधीश मंदिर शंकुलधारा पोखरा के पास (दो पहिया-200, चार पहिया-200), पीडीआर पार्किंग थाना लक्सा, गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, बेनियाबाग पार्किंग, जय नारायण इंटर कालेज मैदान पार्किंग, सीएचएस स्कूल मैदान व कमच्छा और खोजवा रोड के किनारे है। उधर,अस्सी एवं ब्रॉडवे की तरफ ब्रॉडवे से रविंद्रपुरी कॉलोनी के सामने सड़के के दोनों तरफ। वीआईपी पार्किंग रविदास पार्क (दो पहिया-200, चार पहिया- 200), सनातन धर्म इंटर कालेज मैदान पार्किंग (दो पहिया-200), टाउनहॉल पार्किंग मैदान। लहुराबीर चौराहे की तरफ हरिश्चंद्र कॉलेज के सामने बाएं हाथ, शव वाहनों की पार्किंग हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने, संपूर्णानंद संस्कृत विवि वीसी कार्यालय गेट के पास, राजकीय आईटीआई कॉलेज वीसी आवास के पास, क्वींस इंटर कॉलेज मैदान, चित्रकूट रामलीला मैदान, लकड़मंडी (आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने), (चार पहिया-200), (वीवीआईपी चार पहिया वाहन-50) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें