फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Survey: काशी के युवाओं को अरेंज्ड मैरिज पर ज्यादा भरोसा, 62 ने माना जाति को भी देंगे अहमियत

Sat, 14 Feb 2026 12:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अमर उजाला द्वारा किए गए सर्वे में काशी के युवाओं ने अरेंज्ड मैरिज पर ज्यादा भरोसा जताया। वहीं 159 लोगों ने वक्त को सबसे बड़ा गिफ्ट माना। वहीं महंगे सामान को सिर्फ सात लोगों ने चुना। 
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ने वैलेंटाइन डे पर एक गूगल फार्म सर्वे किया। उसमें कुछ सवाल पूछे गए। 262 प्रतिभागियों में से 177 लोगों ने माना कि अरेंज्ड मैरिज सबसे सफल रिश्ता है, जबकि लव मैरिज को सिर्फ 73 लोगों का समर्थन मिला। दिलचस्प बात यह है कि सर्वे में शामिल 153 युवा (18-35 वर्ष) थे, लेकिन बावजूद सभी ने परंपरागत रिश्तों पर भरोसा दिखाया।

विज्ञापन


सर्वे से यह साफ हुआ कि नई पीढ़ी की प्राथमिकता बदल रही है। 178 लोगों ने कहा कि वह क्वालिफाइड पार्टनर चुनेंगे, जबकि जाति को महत्व देने वाले 62 और अमीरी को प्राथमिकता देने वाले महज 22 लोग रहे। यानी शिक्षा और काबिलियत अब रिश्तों का नया पैमाना बन रही है। प्यार के इजहार को लेकर भी लोग संयमित दिखे।

इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: पुलिस और बदमारों के बीच तड़तड़ाईं गोलियां, दो लोग घायल, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


सिर्फ 26 प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया पर खुलेआम मोहब्बत दिखाने का समर्थन किया, जबकि 120 ने कभी-कभी और 116 ने कभी नहीं कहा। इससे साफ है कि रिश्तों में दिखावे से ज्यादा निजी पन को अहमियत दी जा रही है।

विज्ञापन

सबसे भावनात्मक जवाब मोहब्बत का सबसे अच्छा तोहफा वाले सवाल में मिला। 159 लोगों ने वक्त को सबसे बड़ा गिफ्ट माना, जबकि महंगे सामान को सिर्फ 7 लोगों ने चुना। रिश्तों को मजबूत करने के लिए 184 लोगों ने भरोसे को सबसे जरूरी बताया। वहीं, सम्मान न देना और झूठ बोलना को सबसे बड़ा रेड फ्लैग माना गया। वैलेंटाइन के दौर में यह सर्वे बताता है कि प्यार की चमक भले आधुनिक हो, लेकिन उसकी जड़ें अब भी भरोसे, सम्मान और साथ बिताए गए वक्त में ही मजबूती तलाशती हैं।

सर्वे में ये सवाल पूछे गए
  • उम्र के हिसाब से 18- 35 साल : 153 लोग, 35 से ऊपर : 104 लोग, 18 साल से कम : 4 लोग, 35- 55 साल : 1
  • कौन सा रिश्ता ज्यादा सफल - अरेंज्ड मैरिज : 177, लव मैरिज : 73, लिवइन : 12
  • कैसा पार्टनर चुनेंगे - क्वालिफाइड : 178, जाति के हिसाब से : 62, अमीर : 22
  • मोहब्बत सोशल मीडिया पर- कभी-कभी : 120, कभी नहीं : 116, हां : 26
  • मोहब्बत का सबसे अच्छा तोहफा - वक्त : 159, प्रयास और मेहनत : 96, महंगा सामान : 7
  • रिश्ता मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी - भरोसा : 184, अहमियत देना : 41, बातचीत : 37
  • रेड फ्लैग- सम्मान न देना : 103, झूठ बोलना : 102, कंट्रोल करना : 57
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें