फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : वाराणसी स्टेशन पर लगेंगे 220 कैमरे, टोरंटो रेलवे की तर्ज पर होगी यात्रियों की निगरानी; जानें खास

Sat, 21 Dec 2024 12:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : महाकुंभ को लेकर काशी में भी तैयारियां चल रही हैं। रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की खास सुरक्षा के बाबत विचार-विमर्श किए जा रहे हैं। इस बीच, यहां लगभग 200 कैमरे लगाए जाएंगे। यह सुरक्षा टोरंटो की तर्ज पर की जाएगी।
विज्ञापन
महाकुंभ के लिए की गई वॉल पेंटिंग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के दौरान वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और साफ-सफाई की निगरानी के लिए 220 सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे। कनाडा के टोरंटो रेलवे की तर्ज पर वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के हर आगमन और निकास मार्ग के अलावा सभी प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया सर्विलांस कैमरों की जद में होंगे।

विज्ञापन


फिलहाल कैंट स्टेशन पर 90 कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है। कैंट स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि और 130 कैमरों को लगाने का प्रस्ताव है। इसमें से 50 कैमरे स्टोर में हैं। इन्हे इंस्टाल करने की तैयारी कर ली गई है। 80 नए कैमरे मंगाए जाएंगे। हाई रिजोल्यूशन के कैमरे 25 दिसंबर तक स्टेशन पर इंस्टाल कर लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि भीड़ को ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रही है। यहां अतिरिक्त सुरक्षा बरतने के अलावा आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए जगह जगह इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। 
विज्ञापन


मेकअप के लिए पुरुष चाहिए तो ग्राहक से लिखित में लें
राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने शुक्रवार को एक कोचिंग सेंटर और स्पा का निरीक्षण किया। कहा कि स्पा सेंटर में कोई महिला ग्राहक पुरुषों से मेकअप कराने की मांग करे तो उससे लिखकर लिया जाए। महिला आयोग की सदस्य ने शहर की एक निजी कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कैश कमेटी की रिपोर्ट को आयोग से साझा करने के निर्देश दिए। इसके बाद शिवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें