नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों की टक्कर में दो ट्रक चालक बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से जाम के हालात बने और बाद में यातायात सुचारू कराया गया। बताते चलें कि टक्कर से अचानक तेज आवाज हुई और ग्रामीण सहम गए। मौके पर पहुंचे तो ड्राइवर को निकालकर भर्ती कराया।
दुद्धी स्थित बिडर गांव के पास लौआ नदी स्थित हीरेश्वर महादेव मंदिर के समीप शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे नेशनल हाईवे 39 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों ट्रक चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में भर्ती कराया। हादसे के कारण हाईवे पर दोनों ओर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रकों को सड़क से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस प्रशासन ने ट्रकों को हटाकर धीरे-धीरे यातायात बहाल किया। दोनों चालकों की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस हादसे से नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था, लेकिन प्रशासन के प्रयासों से स्थिति नियंत्रण में लाई गई।