फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2025: काशी में कहीं भी खुले में नहीं बिकेगा मीट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डीएम ने दिए खास निर्देश

Sat, 14 Dec 2024 12:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Prayagraj Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को लेकर काशी में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने तैयारियों को 31 दिसंबर तक पूरा करने की विभागों को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
चिकन - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में महाकुंभ की तैयारियों की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए कार्यों को 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि कहीं भी खुले मीट की बिक्री न हो। इसका अनुपालन हर हाल में कराएं।

विज्ञापन


कुंभ में स्नान के बाद बड़ी संख्या में वाराणसी आते हैं श्रद्धालु
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित कुंभ में स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी आते हैं। इसके लिए हमें सभी स्तरों पर अपनी तैयारियां मुकम्मल रखनी होंगी। परिवहन विभाग के सहयोग से सभी चिह्नित ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, व्हाइट स्ट्रिप मार्किंग करने, मोहनसराय सहित शहर के सभी प्रवेश मार्गों, रिंग रोड के साथ शहर के बाहर, अंदर दिशा सूचक लगाने की जिम्मेदारी दी।

उन्होंने कहा कि हरहुआ, जगतपुर, लहरतारा आदि जगहों पर सुविधा के अनुसार स्थलों को चिह्नित करते हुए अस्थायी बस स्टैंड बनाएं। इससे शहर में अनावश्यक जाम नहीं लगने पाएगा। शहर को प्लास्टिक फ्री करने के लिए एक सप्ताह तक लगातार जागरूकता अभियान चलाएं। 
विज्ञापन


डीएम ने दिया ये निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि दिशासूचक बोर्ड लगाने, गलियों में गंदगी न हो, शहर में नियमित साफ सफाई होनी चाहिए। खाद्य सुरक्षा विभाग को होटलों, दुकानों, ठेलों आदि पर संचालित खाद्य सामग्रियों की गहन चेकिंग करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी। किसी श्रद्धालु की धार्मिक भावना आहत न हो इसका भी ख्याल रखें। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि जर्जर तारों को चेंज करने और ट्रांसफॉर्मर खंबे को प्लास्टिक से ढंके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें