फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा : सौभाग्य और आयुष्मान योग श्रद्धालुओं ने लगाई 5 डुबकी, भद्राकाल से शुरू हुआ स्नान

Wed, 12 Feb 2025 10:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी नगरी में गंगा स्नान को लेकर भारी भीड़ उमड़ी रही। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान को लेकर मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु गंगा जल में निवास करते हैं।
विज्ञापन
काशी के गंगा घाटों पर स्नान के लिए उमड़े भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maghi Purnima 2025 : माघी पूर्णिमा का स्नान बुधवार को आश्लेषा नक्षत्र और आयुष्मान व सौभाग्य योग में होगा। इस दिन गंगा में पांच डुबकी लगाने का विशेष महत्व है। इसका संबंध पंच तत्वों से है। गंगा में पांच डुबकी लगाने से पुण्य फलदायी की प्राप्ति होती है। इस बार माघी पूर्णिमा पर भद्राकाल भी है जो सुबह 6:35 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन




माघी पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। पवित्रता और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु गंगा जल में निवास करते हैं। इस वजह से स्नान करने वाले को उनकी विशेष कृपा होती है। 
विज्ञापन


माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से अश्वमेध यज्ञ के समान फल मिलता है। आचार्य दैवज्ञ कृष्ण और वेद प्रकाश मिश्रा के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि मंगलवार की शाम 6:30 बजे लगी है, जो बुधवार को शाम 6:41 रहेगी। इस दिन तिल, पात्र व ऊनी वस्त्रों आदि का दान करना चाहिए।   

विज्ञापन

पूर्णिमा पर नदियों में देवता भी करते हैं स्नान
धर्मग्रंथों और पुराणों के अनुसार सतयुग से लेकर कलियुग तक सभी युगों में माघ मास की पूर्णिमा का महत्व रहा है। क्योंकि, माघ मास में श्रीहरि जल में निवास करते हैं। इस मास की पूर्णिमा के दिन देवलोक से देवता भी पृथ्वी पर आकर पवित्र नदियों और संगम में स्नान करते हैं। 

माघी पूर्णिमा के दिन गंगा में पांच डुबकी लगाने का विशेष महत्व है। गंगा में पहली डुबकी लगाने से शरीर की शुद्धि होती है। दूसरी से मन की शुद्धि, तीसरी से कर्मों की शुद्धि, चौथी से विचारों की शुद्धि और पांचवीं डुबकी लगाने से आत्मा की शुद्धि होती है। इसका संबंध पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश यानी पंच तत्वों हैं।

आज से चलेंगी 25 स्पेशल ट्रेनें
झूंसी और रामबाग प्रयागराज के लिए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से 25 स्पेशल ट्रेनें बुधवार को चलाई जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि माघी पूर्णिमा 05109 बनारस-झूंसी मेला स्पेशल बनारस से सुबह 8 बजे, 05105 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला दोपहर 12.30 बजे, 05111 बनारस-झूंसी मेला शाम 4.45 बजे, 05107 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला रात 8.30 बजे समेत अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। बलिया, मऊ, गाजीपुर आदि स्टेशनों से होते हुए सिटी, बनारस होकर ट्रेनें आवाजाही करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें