फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela 2024: बनारस से प्रयागराज के बीच हर स्टेशन पर रुकते जाएगी मेला स्पेशल ट्रेन, यहां देखें- पूरा शेड्यूल

Mon, 15 Jan 2024 09:55 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखती है। समय-समय पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत रहती है। इसी क्रम में माघ मेले को लेकर मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन हर स्टेशन पर रुकते जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति व माघ मेला के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की माघ मेला स्पेशल ट्रेन रविवार से शुरू हो गई। पहले चरण में 28 जनवरी तक ट्रेनों का संचालन होगा। ट्रेन संख्या 05109 बनारस-प्रयागराज रामबाग माघ मेला स्पेशल बनारस स्टेशन से रात 10.30 बजे खुली।

विज्ञापन


भुल्लनपुर, हरदत्तपुर, राजातालाब, बहेरवा हाल्ट, निगतपुर, कछवा रोड, कटका, माधो सिंह, अहिमनपुर होते हुए दूसरे दिन अलमऊ हाल्ट, ज्ञानपुर रोड समेत अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 2 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05110 प्रयागराज रामबाग-बनारस माघ मेला स्पेशल ट्रेन सुबह 9.25 बजे खुलेगी और बनारस दोपहर एक बजे पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05111 बनारस-प्रयागराज रामबाग माघ मेला स्पेशल ट्रेन 15 से 25 जनवरी तक संचालित होगी। बनारस से सुबह 8 बजे खुलेगी और प्रयागराज रामबाग 11.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05112 प्रयागराज रामबाग-बनारस ट्रेन प्रयागराज रामबाग से शाम 5.10 बजे खुलेगी और रात बनारस स्टेशन पर 8.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


रोडवेज बसों के बढ़ाए गए 120 फेरे
माघ मेला को देखते हुए बसों के 120 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 120 बसों का संचालन हो रहा है। हर 15 मिनट पर साधारण बसों और आधे घंटे पर एसी बसों का संचालन हो रहा है। आरएम गौरव वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए बसों का फेरा बढ़ाया गया है। कैंट रोडवज बस स्टेशन स्थित पूछताछ काउंटर पर भी बसों की जानकारियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें