फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela 2026: मैदागिन-गोदौलिया मार्ग पर नहीं आएंगी वीआईपी गाड़ियां, नो व्हीकल जोन घोषित; इनको मिलेगी छूट

Wed, 07 Jan 2026 11:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: माघ मेला और पलट प्रवाह को लेकर वाराणसी में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासन की टीमें सतर्क हैं। इसी क्रम में मैदागिन-गोदौलिया मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
गोदौलिया से मैदागिन मार्ग पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले को देख पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मैदागिन-गोदौलिया मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित करने के साथ ही वीआईपी प्रोटोकॉल की एंट्री भी प्रतिबंधित कर दी है। वीआईपी गाड़ियां भी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की ओर से नहीं जा पाएंगी। मंगलवार को दोनों छोर पर बैरियर लगाए गए। प्रतिबंध में वीवीआईपी, वीआईपी, सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस और प्रशासनिक वाहनों को भी शामिल किया गया है। व्यापारियों के दो पहिया को छूट मिलेगी। दिव्यांगों, गर्भवती और वरिष्ठ नागरिकों के लिए गोल्फ कार्ट की सुविधा रहेगी। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि माघ मेले के दौरान संभावित पलट-प्रवाह को देख श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा व सुगम आवागमन के लिए मैदागिन से गोदौलिया चौराहे तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया। सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 

इसे भी पढ़ें; Cyber Fraud: माघ मेले में काम दिलाने के नाम पर खुलवाए 48 बैंक खाते, 29 में लेनदेन का शक; जांच में हुआ खुालासा
विज्ञापन
विज्ञापन


नो-व्हीकल जोन में केवल पैदल आवागमन की अनुमति होगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से दर्शन कर सकें। क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और निरंतर निगरानी के निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस की ओर से वैकल्पिक मार्गों पर यातायात व्यवस्था के लिए प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें