फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में योग पर शॉर्ट टर्म कोर्स में दाखिला 12 जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में योग पर शॉर्ट टर्म कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो रही है। 16 फरवरी को दाखिला पाए लोगों की सूची जारी होगी और फरवरी के चौथे सप्ताह में चातुर्मासिक अंशकालीन चार महीने के योग सर्टिफिकेट कोर्स सत्र-2025-26 की कक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी है।
विज्ञापन

बीएचयू के ही छात्र-छात्राएं, कर्मचारियों और प्रोफेसरों व उनके परिवार-सदस्यों को दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद भी सीटें खाली रह गईं तो ही विश्वविद्यालय के बाहरी अभ्यर्थियों के भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। कार्यक्रम में भाग लेने वालों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन-पत्र लक्ष्मण दास अतिथि गृह के सामने प्रकाशन-विक्रय पटल कार्यालय से 50 रुपये में मिलेगा। 12 जनवरी से यहां से फॉर्म मिलेंगे। आवेदन पत्र को भरकर मालवीय भवन स्थित योग साधना केंद्र के कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन पत्र में उचित स्थान पर प्रमाणित छायाचित्र संलग्न होना चाहिए। कक्षा 10 और 12 के अंकपत्रों के साथ अन्य समस्त शैक्षिक दस्तावेज (यदि कोई हो) की फोटोकॉपी भी जरूर लगाएं। प्रदेश समिति द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। अन्य सूचनाएं योग साधना केंद्र से प्राप्त की जा सकती हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की सूची 16 फरवरी को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें