माघ मेला में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र 170 बसों का संचालन प्रयागराज के लिए करेगा। 12 जनवरी से पहले चरण में शुरू हो रहे माघ मेला में यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए हर 10 से 15 मिनट पर बसें उपलब्ध रहेंगी। वाराणसी परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो से बसों का संचालन कराया जाएगा। वहीं मौनी अमावस्या को देखते हुए आठ फरवरी से 12 फरवरी के बीच 300 बसें चलाई जाएंगी।
वाराणसी के अलावा ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, जौनपुर, बदलापुर, सुजानगंज, मछलीशहर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, रेणूकूट, मिर्जापुर, घोरावल, बादशाहपुर से बसों का संचालन किया जाएगा।