भदोही में एक निजी क्लिनिक में प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। महिला के घरवालों ने चिकित्सकों पर गलत इलाज के कारण जान लेने का आरोप लगाया। बात बढ़ी तो चिकित्सक फरार हो गए। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर और क्लिनिक संचालिका पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज लिया है। मामला औराई थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोकपुर नहर के समीप एक निजी क्लिनिक का है। इस क्लिनिक पर पहले भी ऐसी दो घटनाओं के बाद कार्रवाई की गई थी।
डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत पहले हो चुकी है। यह सुनकर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने क्लिनिक में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर औराई कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। पिता राजनाथ बिंद की तहरीर पर पुलिस ने रजपुरा निवासी डॉक्टर और क्लिनिक संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि क्लिनिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी तो वे सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
क्लिनिक संचालिका का कहना है कि महिला की तबीयत खराब होने पर औराई के निजी अस्पताल रेफर किया गया था। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि क्लिनिक की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।