फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर गंगा किनारे उमड़ेंगे श्रद्धालु, जानें कब की पड़ रही ये तिथि

Tue, 21 Jan 2020 02:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दशास्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़(सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या 24 जनवरी को पड़ रही है। इस तिथि पर मौनी अमावस्या के स्नान के लिए गंगा के तट पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा। शुक्रवार को अमावस्या की युति सुभिक्ष तथा प्रजा के लिए सुखकारक होती है। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश प्रसाद मिश्र के अनुसार अमावस्या 23 जनवरी की रात्रि 1: 40 मिनट से लग रही है। यह 24 जनवरी को रात्रि 2:06 मिनट तक रहेगी। इसके चलते 24 जनवरी को पूरे दिन अमावस्या का पुण्य काल प्राप्त होगा।

मौनी अमावस्या की तिथि पर मौन रहकर अथवा मुनियों के समान आचरण पूर्वक स्नान-दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन त्रिवेणी अथवा गंगातट पर स्नान-दान की अपार महिमा है। मौनी अमावस्या पर स्नान करके तिल, तिल के लड्डू, तिल का तेल, आंवला, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन साधु, महात्मा तथा ब्राह्मणों के सेवन के लिए अग्नि प्रज्ज्वलित करना चाहिए तथा उन्हें कंबल आदि का दान करना चाहिए। इस दिन गुड़ में काला तिल मिलाकर लड्डू बनाना चाहिए तथा उसे लाल वस्त्र में बांधकर दान देना चाहिए। स्नान-दान के अलावा इस दिन पितरों का श्राद्ध भी किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें