वहीं दूसरा मुकदमा जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुआ गांव निवासी रंजीत सिंह ने दर्ज कराया। तहरीर में उसने बताया कि कुंटू सिंह के समर्थकों ने उसे रास्ते में रोका और जेल में बंद कुंटू सिंह से मोबाइल पर बात कराई। कुंटू सिंह ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
कुंटू से बात कराते वालों में रिजवान व एहसान निवासी समुद्रपुर, रामविजय व दुर्ग विजय निवासी भदीर थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद मऊ, सुरेंद्र यादव निवासी घुसवा व विजय निवासी हसनपट्टी थाना कोतवाली जीयनपुर शामिल हैं।
एसपी आजमगढ़, सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि दोनों प्रकरणों की शिकायत मेरे पाई आई थी, जिसके आधार पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। मुकदमा दर्ज कराकर विवेचना कराई जा रही है। विवेचना में आरोप की पुष्टि होने पर सभी पर गैंगस्टर लगाया जाएगा और उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।