फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर क्षय रोग के प्रति किया जागरूक, बांटे गए फल

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व क्षय रोग दिवस पर बीएचयू, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य जगहों पर जागरूकता संबंधी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीएचयू के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के अध्यक्ष प्रो. जीएन श्रीवास्तव के निर्देशन में निकली जागरूकता रैली को आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेक्टर प्रो.वीके शुक्ला ने कहा कि एक क्षय रोगी साल में करीब 10 से 12 सामान्य लोगों में संक्रमण फैला सकता है। ऐसे में इसके प्रति सभी को जागरूक रहना होगा। प्रो.जीएन श्रीवास्तव ने कहा कि क्षय रोगियों के जांच, इलाज की सुविधाएं नि:शुल्क है। इसके अलावा निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये प्रतिमाह पोषण भत्ता भी दिया जाता है। इस दौरान मार्डन मेडिसिन के डीन प्रो.एसके सिंह, प्रो. राजनीति प्रसाद, डा. मोहित भाटिया, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

संस्थाओं ने 2821 क्षय रोगियों को लिया गोद
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से स्वास्थ्य विभाग ने विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ.एसके उपाध्याय और सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी की मौजूदगी में जिले में 2821 क्षय रोगियों को गोद लिया गया। जिन स्वयंसेवी संस्थाओं ने गोद लिया है, उसमें रेडक्रॉस, आईएमए, आईआईए और ‘एक सोच-युवा अन्स्टोपेलेब आदि शामिल हैं। दीनदयाल अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में जन जागरूकता रैली निकालने के साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। बच्चों को प्रदान की पौष्ठिक आहार से परिपूर्ण पोषण पोटली भी बांटी गई। इस दौरान डॉ.अतुल सिंह, डॉ. आरके यादव, डॉ. संजय राय आदि मौजूद रहे।
13 तक चलेगा क्षय रोगियों को खोजने का अभियान
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी के मरीजों को खोजने के लिए अभियान बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के जरिये क्षय रोगियों को चिन्हित कर तुरंत उपचार किया जाएगा। जिले के 115 हेल्थ वेलनेस सेंटर के साथ ही एएनएम व आशा घर-घर जाकर लोगों की स्क्त्रस्ीनिंग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें