फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस का यह व्यस्त मार्ग हुआ वन-वे घोषित, एसपी ट्रैफिक ने जारी किया प्लान

Wed, 04 Dec 2019 10:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के मैदागिन-गोदौलिया मार्ग मंगलवार से वन-वे रहेगा। अत्यधिक भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक ने सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक मार्ग को वन-वे घोषित किया।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मैदागिन से चौक होते हुए गोदौलिया की ओर बाइक, चार पहिया वाहन, क्यूआर कोड संचालित ई-रिक्शा, स्कूल वाहन या जिन्हें अनुमति प्रदान की गई है, वही मैदागिन से गोदौलिया की तरफ जा सकेंगे।

गोदौलिया से चौक होकर मैदागिन की तरफ मात्र बाइक-स्कूटी, स्कूल बसों, आपातकालीन वाहन, एंबुलेंस व वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान वाहनों का आवागमन होगा। अन्य वाहनों का आवागमन मान्य नहीं होगा। गोदौलिया से चौक होकर जिन वाहनों को मैदागिन की तरफ जाना है, वह गोदौलिया से रमापुरा, बेनियाबाग तिराहा होते हुए गंतव्य की तरफ जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूआर कोड के माध्यम से संचालित ई-रिक्शा जो पूर्व में गोदौलिया से चौक होते हुए मैदागिन की तरफ आवागमन करते थे, वह ई-रिक्शा गोदौलिया से रामापुरा, नई सड़क, बेनियाबाग तिराहा होकर मैदागिन की तरफ जाएंगे।

नियम का पालन कराने के लिए टीआई प्रथम धर्मेंद्र कुमार और टीआई द्वितीय अरुण कुमार त्रिपाठी की तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें