गो एयर ने बनारस सहित तीन शहरों के लिए नॉन स्टाप फ्लाइट की घोषणा मंगलवार को नदेसर स्थित एक होटल में की। कंपनी की उपाध्यक्ष रूचिका सिंह और बकुल गाला ने मीडिया को बताया कि 20 दिसंबर को पहली उड़ान बनारस से नई दिल्ली के बीच रात साढ़े दस बजे होगी।
बनारस से नई दिल्ली, बनारस से अहमदाबाद और बनारस से बंगलुरू के लिए विमान नॉन स्टाप संचालित होंगे। बंगलुरू के लिए रोजाना विमान है तो वहीं नई दिल्ली के लिए नान स्टाप डबल फ्लाइट उड़ान भरेंगे। सभी गो एयर उड़ानों के टिकट गोएयर मोबाइल ऐप, कॉल सेंटर, ट्रैवल एजेंटों, ट्रैवल पोर्टल आदि के माध्यम से बुक कराए जा सकते हैं।
अहमदाबाद के लिए उड़ान :
विमान संख्या जी8-768 दोपहर एक बजे बनारस एयरपोर्ट से उड़ान भरकर तीन बजे अहमदाबाद पहुंचेगा। विमान संख्या जी8-767 अहमदाबाद से सुबह 10:20 बजे उड़ान भरकर 12:30 बजे बाबतपुर पहुंचेगा।