फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बनारस में गधे का आतंक, कई लोगों को काट कर किया जख्मी, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 04 Sep 2018 02:10 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
1 of 7
varanasi - फोटो : amar ujala
अमूमन आप ने कुत्ते या अन्य जानवरों को लोगों को काटते देखा होगा, लेकिन बीती रात वाराणसी में एक गधे ने कई लोगों को काट कर जख्मी कर दिया।    आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

2 of 7
varanasi - फोटो : amar ujala

वाराणसी में इन दिनों लोग सांड़, कुत्ते या अन्य जानवरों से नहीं, बल्कि एक गधे से खौफ खा रहे हैं। बीती रात आदमपुर थाना क्षेत्र के पठानी टोला इलाके में एक गधे ने करीब 12 लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल के साथ ही कबीरचौरा हॉस्पिटल ले जाया गया।

 

3 of 7
varanasi - फोटो : amar ujala
उधर, आक्रोशित लोगों ने गधे को पीट-पीट कर मार डाला। मामले की जानकारी पाकर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम को सूचित कर गधे के शव को मौके से हटवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मिट्टी ढोने के दौरान गधा एकाएक पागल हो गया और लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटने लगा। गधा जिस ओर दौड़ता उधर लोगों में अपरा तफरी मच जाती।

 

4 of 7
varanasi - फोटो : amar ujala
करीब 12 लोगों को जख्मी करने के बाद गधा एक जगह खड़ा हुआ तो भीड़ ने ईंट और पत्थरों से हमला बोल दिया। गधे के काटने से बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे भी घायल हैं। लोगों का कहना है कि यह गधा पागल हो गया था और जो भी इसके रास्ते में आ रहा था उसको वह काट कर घायल कर दे रहा था। 

5 of 7
varanasi - फोटो : amar ujala

छुट्टा पशुओं का आतंक अक्सर काशी नगरी में देखने को मिलता है लेकिन गधे के आतंक से पहली बार काशीवासियों को दो चार होना पड़ा। फिलहाल गधे के शव को नगर निगम के कर्मचारियों ने रस्ते से हटाया तो घायलों ने अपना इलाज कबीरचौरा अस्पताल में करवाया।

 
विज्ञापन

6 of 7
varanasi - फोटो : amar ujala
गधे के काटने से घायल हुए ऐनुलहुदा ने बताया कि घर के पास खड़ा होकर पान खा रहा था। उसी वक्त पागल गधे से बच्ची को बचाने के लिए गधे को पकड़ लिया। गधे ने मेरे हाथ में कसकर दांत गड़ा दिए।  उसे कई लोगों ने मारा पर उसने छोड़ा नहीं बहुत देर के बाद छोड़ा। फिर उसके बाद मै कबीरचौरा गया और वहां जाकर उपचार कराया। 
 
विज्ञापन

7 of 7
varanasi - फोटो : amar ujala

वहीं सात की अदीबा खान ने बताया कि तेजी से दौड़ता हुआ गधा आया और उसे टक्कर मार दी, जिसे वो सड़क पर गिर गई। गधा उसके ऊपर बैठ गया जिससे उसकी सांस रुक गई थी। मोहल्ले वालों ने लाठी डंडे से मारकर अदीबा के ऊपर से गधे को उठाया तब जाकर अदीबा की जान बची।
 
Next
AU ऐप में पढ़ें