फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंची प्रतिमा: रजत पालकी पर सवार होकर काशी विश्वनाथ धाम में पधारीं मां अन्नपूर्णा, कण-कण में बिखरा खुशियों का उल्लास

Mon, 15 Nov 2021 10:29 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कनाडा से लाई गई मां अन्नपूर्णा की दुर्लभ प्रतिमा की पुनर्स्थापना यात्रा यूपी के 18 जिलों से गुजरने के बाद आज सुबह शिव की नगरी काशी पहुंची। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ धाम में विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी पहुंची प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैकड़ों वर्ष बाद कनाडा से भारत लाई गई माता अन्नपूर्णा की दुर्लभ प्रतिमा उत्तर प्रदेश के 18 जिलों से होते हुए आज सुबह वाराणसी पहुंची।  माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा का स्वागत काशीवासियों ने अद्भुत अंदाज में किया। बाबा विश्वनाथ के आंगन में भी माता के आगमन की खुशियों का उल्लास कण-कण में बिखरा है। बाबा विश्वनाथ की रजत पालकी में रजत सिंहासन पर विराजमान होकर मां अन्नूपर्णा श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश कीं।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश द्वार से लेकर बाबा के आंगन तक फूलों और रंगीन रौशनी से सजाया गया है। मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा ज्ञानवापी द्वार से बाबा की रजत पालकी में रजत सिंहासन पर विराजमान होकर काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेगी। माता की प्रतिमा रथयात्रा सोमवार तड़के वाराणसी जनपद में आई।
विज्ञापन


रास्ते भर स्वागत के बाद  सुबह 6.50 बजे मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा दरबार पहुंची। थोड़ी ही देर बाद माता को नगर भ्रमण के लिए दुर्गाकुंड मंदिर से निकाला गया।  माता की प्रतिमा मां कुष्मांडा के मंदिर से सुबह साढ़े सात बजे नगर भ्रमण के लिए निकली। 
पढ़ेंः शिव के आंगन में आज विराजेंगी मां अन्नपूर्णा, काशी विश्वनाथ धाम में सीएम करेंगे प्रतिमा की अगवानी

108 साल बाद बाबा विश्वनाथ के आंगन में विराजेंगी मां अन्नपूर्णा

हर-हर महादेव से की माता की अगवानी - फोटो : अमर उजाला
अन्न-धन की देवी मां अन्नपूर्णा 108 साल बाद फिर से बाबा विश्वनाथ के आंगन में विराजेंगी।  काशी विश्वनाथ धाम में बाबा की मंगला आरती के बाद से ही मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान आरंभ हो गए हैं।  सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 9:30 बजे प्रतिमा का स्पर्श करेंगे।

काशी विश्वनाथ मंदिर का अर्चक दल काशी विद्वत परिषद की निगरानी में संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण कराएगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि बाबा विश्वनाथ की रंगभरी एकादशी की पालकी यात्रा की रजत पालकी और सिंहासन माता के स्वागत के लिए भेजा गया है। मां ज्ञानवापी के प्रवेश द्वार से इसी पालकी में सिंहासन पर विराजमान होकर काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेंगी। 

भक्तों ने किया इंतजार, हर-हर महादेव से की माता की अगवानी

हर-हर महादेव से की माता की अगवानी - फोटो : अमर उजाला
मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा के स्वागत के लिए जिले की सीमा पर लोग देर रात तक इंतजार करते रहे। जैसे ही माता की प्रतिमा का रथ शहर की सीमा में पहुंचा, पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष के साथ गूंज उठा। मां के दर्शन के लिए रविवार की रात श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी।

देर रात तक जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। विलंब से पहुंचने के बावजूद देवी के दर्शन के लिए लोग धैर्यपूर्वक खड़े रहे। भाजपा व कई सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों ने मां अन्नपूर्णा के भव्य स्वागत के लिए पंडाल व मंच व्यवस्था के साथ भजन-कीर्तन भी किया। दुर्गाकुंड स्थित मंदिर में कलाकार रातभर माता के स्वागत में भजन-कीर्तन करते रहे। 

प्रधानमंत्री ने दी थी देश को जानकारी

शिव की काशी में आईं मां अन्नपूर्णा - फोटो : सोशल मीडिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 नवंबर 2020 को मन की बात कार्यक्रम में देश के लोगों को मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा में मिलने की जानकारी दी थी। कहा था कि हर एक भारतीय को यह जानकर गर्व होगा कि मां अन्नपूर्णा की सदियों पुरानी प्रतिमा कनाडा से भारत वापस लाई जा रही है। यह करीब 108 साल पहले वाराणसी के एक मंदिर से चोरी हुई थी।
विज्ञापन

18वीं सदी की है प्रतिमा

दिल्ली से शुरू हुई मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की काशी यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
बलुआ पत्थर से बनी मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा 18वीं सदी की बताई जाती है। मां एक हाथ में खीर का कटोरा और दूसरे हाथ में चम्मच लिए हुए हैं। प्राचीन प्रतिमा कनाडा कैसे पहुंची, यह राज आज भी बरकरार है। लोगों का कहना है कि दुर्लभ और ऐतिहासिक सामग्रियों की तस्करी करने वालों ने प्रतिमा को कनाडा ले जाकर बेच दिया था। काशी के बुजुर्ग विद्वानों को भी मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा के गायब होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें