नामांकन के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, अकाली दल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, नगालैंड के सीएम नेफ्यू रियो, तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम, लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, अनुप्रिया पटेल और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
प्रस्तावक: सबका साथ... सबको साध
ब्राह्मण: बीएचयू महिला कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य अन्नपूर्णा शुक्ला: यूपी में 12 फीसदी व वाराणसी में 17 फीसदी ब्राह्णण मतदाता हैं। वहीं, यूपी में 46 फीसदी और वाराणसी में 44 फीसदी महिला मतदाता हैं।
वैश्य: सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता: प्रदेश में 2.5 फीसदी व वाराणसी में 13 फीसद वैश्य हैं।
पिछड़ा वर्ग: कृषि वैज्ञानिक रामशंकर पटेल: यूपी में 54 फीसदी व वाराणसी में करीब 28 फीसदी ओबीसी हैं।
दलित: डोमराजा जगदीश चौधरी: यूपी में 23 फीसदी और वाराणसी में 6 फीसदी एससी हैं।
सर्वार्थ सिद्धि योग
पीएम मोदी ने 11 बजकर 45 मिनट पर पर्चा दाखिल किया। 11-12 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग था।
2.5 करोड़ की संपत्ति
हलफनामे में पीएम ने अपनी कुल संपत्ति 2.5 करोड़ रुपये की बताई है। इनमें गुजरात के गांधीनगर में रिहायशी प्लॉट, 1.27 करोड़ रुपये की एफडी और 38,750 रुपये नकद शामिल है। हलफनामे में पीएम मोदी ने जशोदाबेन को पत्नी बताया है।